Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Monday, November 19, 2012

कायस्थ समाज ने की चित्रगुप्त की पूजा



Updated on: Fri, 16 Nov 2012 08:38 AM (IST)

रांची : राजधानी में कई जगहों पर कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। श्रद्धासुमन अर्पित किए। अशोक नगर में श्री चित्रगुप्ता पूजा समिति ने दिन के 11 बजे से कार्यक्रम शुरू किया। पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इसके बाद महाआरती में सभी लोगों ने भाग लिया। आयोजन में सांसद सुबोधकांत सहाय, जस्टिस प्रशांत कुमार, आईजी आलोक राज, आईजी आरके मल्लिक एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, बरखा सिन्हा, शंकर वर्मा, संजय शरण, प्रवीण नंदन, राकेश रंजन, अमरेश कुमार आदि ने भाग लिया। संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद भाई भोज में एडीजी अशोक सिन्हा, एडीजीपी नीरज सिन्हा, जस्टिस बीके सिन्हा, मुन्ना भरथुहार, रतनेश कुमार, शैलेश सिन्हा, दीपक प्रकाश, राजीव रंजन प्रसाद, प्रणव कुमार, डा. अमर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
हेसल में भी पूजा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, सुशील कुमार, शशि कुमार, आशुतोष कुमार, सत्यजीत कुमार, विद्याशंकर, राकेश कुमार आदि ने भाग लिया। संध्या छह बजे चित्रगुप्त की आरती उतारी गई। इसके बाद प्रीतिभोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment