Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Friday, November 16, 2012

कलम-दवात के साथ भगवान



जाटी., लखीसराय : गुरुवार को जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा भक्ति भाव के साथ की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित सिन्हा पॉली क्लिनिक परिसर में कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर बड़ी संख्या में लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर भगवान के समक्ष अपना लेखा-जोखा रखा। कायस्थ संघ के अध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिन्हा, सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की देखरेख में पंडित कमल नयन पांडेय ने विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा करवाई। इस मौके पर ब्रजेश्वरी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त मानव जाति के पाप-पुण्यों का लेखा-जोखा रखने वाले कलम-दवात के देवता भी कहे जाते हैं। इस मौके पर कायस्थ समाज के नवल किशोर प्रसाद सिंहा, नरेश प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार सिंहा, बैंक कर्मी राजीव कुमार, संजीव सहाय, करण जी, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुलशन, ललन कुमार मुन्ना सहित शहर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती हुई। उधर भैया दूज को लेकर बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा की। सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर निवासी श्यामल प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद सिन्हा, कटेहर निवासी असीम कुमार सिन्हा के यहां भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। कायस्थ समुदाय के लोगों ने कलम बंद रखा। उधर भैया दूज का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। बहन ने अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना के लिए गोबर से बनाए गए गोधन-गोधनी को ईट पर रखकर समाठ के कुटा। वहीं भाई को बजरी के साथ मिठाइयां खिलाई। पीरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाई की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि के लिए बहनों द्वारा भैया दूज हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पूजा को लेकर बुधवार को कजरा, पीरी बाजार, उरैन में चहल-पहल रही। प्रीतम कुमारी सिन्हा एवं सानू प्रिया बताते हैं कि जितिया का पर्व से ही बजरी (केराव) को रखा जाता है। भैया दूज के दिन उस बजरी के साथ-साथ नारियल, सुपाड़ी, मिठाई एवं हाथों से बनाए जाने वाले रूई का माला पहनाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मदनपुर ग्राम स्थित रतिकांत सिन्हा उर्फ टिंकू के आवास पर सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव शंकर प्रसाद उर्फ कन्हैया, पंकज कुमार सिन्हा, आयुष कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, चिंटू कुमार सिन्हा, अधिवक्ता शशिकांत कुमार सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, आदर्श कुमार सिन्हा, गुडडू सिन्हा, गोपी कुमार सिन्हा, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिंहा, सिमरन रानी, अमन कुमार सिंहा, नमन कुमार सिन्हा, मंजीत कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त डाकपाल श्री राणा प्रसाद आदि की देखरेख में पूजनोत्सव संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment