Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Friday, November 16, 2012

चित्रगुप्त भगवान की पूजा से मिलता है स्वर्ग


आरा, एक प्रतिनिधि : शहर में चित्रगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय बाबू बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। मंदिर के पुजारी कमलेश्वरी उपाध्याय ने वैदिक रीति-रिवाज से भगवान चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि जो लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करते हैं, वे सभी पापों से मुक्त होकर मृत्यु के पश्चात स्वर्ग लोक में जाते हैं। वहीं मंदिर के प्रबंध कार्यकारिणी मंदिर के सदस्य एस. दीपक ने मंदिर बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर डा.के.बी.सहाय, उदय नारायण प्रसाद, लाल बाबू श्रीवास्तव, सत्येन्द्र स्नेही, के.बी. श्रीवास्तव, डा.के.एन. सिन्हा, डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डी. राजन, डा.केशव प्रसाद, श्रीनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, डा. मृत्युंजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। चित्रांश समिति के बैनर तले स्थानीय शीतल टोला स्थित नवीन विद्यालय में चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवालों में डा.जीत शर्मा, डा. विजयालक्ष्मी शर्मा, डा. प्रकाश चन्द्र सिन्हा, डा. एम.एम. द्विवेदी, डा. आशुतोष कुमार, डा. मधुबाला सिन्हा(सभी चिकित्सा क्षेत्र), डा. मीरा श्रीवास्तव, रणजीत बहादुर माथुर(शिक्षा क्षेत्र), उदय नारायण प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा(विधि क्षेत्र), शमशाद 'प्रेम', देवराज ओझा(पत्रकारिता क्षेत्र), सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, रमेश वर्मन(संगीत क्षेत्र), डी.एन.सिंह(समाजसेवा) और प्रथम महिला थानाध्यक्ष पूनम सिंह हैं। साथ ही गरीब चित्रांश परिवार के बीच सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र स्नेही ने समाज के गरीब परिवार को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.के.बी.सहाय व डा. जी.पी श्रीवास्तव के अलावे डा. सुधीर, टी.एस. सिन्हा, डब्लू, पंकज कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं
चित्रगुप्त परिवार के द्वारा आई.एम.ए हाल में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य के रूप में आचार्य कृष्ण सागर मिश्र और यजमान के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रकाश चन्द्र सिन्हा थे। संध्या वेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शुक्रवार को दोपहर में सहभोज के आयोजन की बात कही गयी। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. संतोष कुमार सिन्हा, डा. के.एन. सिन्हा, डा.सतीश कुमार सिन्हा, डा. विनोद कुमार सिन्हा, डा.केशव प्रसाद, डा. रोहित प्रियदर्शी, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, फूलेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, मनीष शंकर, राकेश कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment