Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Monday, November 19, 2012

शोभायात्रा में प्रदर्शित हुए कायस्थ महापुरुषों चित्र



Updated on: Sun, 18 Nov 2012 11:24 PM (IST)

जागरण संवाददाता, आगरा: चित्रगुप्त महाराज के जयघोषों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी । जिसमें एकता और प्रेम का संदेश दिया गया। एक दर्जन से अधिक झांकियां इसमें शामिल थीं।
ऑल इंडिया कायस्थ फ्रंट की ओर से शोभायात्रा सुभाष नगर, अलबतिया से निकाली गयी। शुभारंभ एमएलसी रामसकल गुर्जर और पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर ने किया। शोभायात्रा में गणपति की झांकी के बाद सरस्वती, कलम दवात, पर्यावरण के अलावा कायस्थ समाज के सुभाषचंद बोस, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद की झांकियां विशेष रहीं। अंत में चित्रगुप्त महाराज के झांकी थी। जिसके आगे समाज के प्रमुख जन चल रहे थे।
विभिन्न मार्गो से होती हुई यह शोभायात्रा तहसील रोड स्थित कुलश्रेष्ठ भवन पहुंची। जहां श्रीवास्तव आर्केस्टा ग्रुप के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किये। इससे पूर्व शोभायात्रा के संयोजक डॉ.राहुल राज, सह संयोजक डॉ.अतुल कुलश्रेष्ठ का साफा पहना कर अभिनंदन किया।
कई नगरों से आये चित्रगुप्त अनुयायी
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न नगरों से भी कायस्थ जन आये। जिनमें मनोज सक्सेना (अलीगढ़), अशोक श्रीवास्तव (नोएडा), राहुल सक्सेना (लखनऊ), आदर्श सक्सेना (रामपुर), अशोक श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे।
सद्भावना का संदेश
शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न चौराहों पर युवक-युवती मौजूद थे, जिन्होंने चित्रगुप्त महाराज के चित्र की आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल अतिथियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं ने सर्वधर्म सद्भावना का संदेश भी दिया। भोगीपुरा चौराहा पर मुस्लिम समाज, रूई की मंडी चौराहा पर सिंधी समाज, काली मंदिर पर गोस्वामी समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया।


1 comment: