Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Friday, November 16, 2012

श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

बलिया : जनपद में गुरुवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास से साथ की। इस दौरान समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त को नमन किया। गुरुवार को समाज के लोगों ने लेखन कार्य को बंद रखा और हवन-पूजन किया। इस क्रम में चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में भृगु आश्रम स्थित मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न रंगों के झालर व फूल मालाओं से सजाए गए मंदिर में समाज के लोगों ने हवन-पूजन के साथ ही चित्रगुप्त कथा का श्रवण भी किया। मंदिर में दूरदराज के क्षेत्रों से जुटे समाज के लोगों ने कुल देवता के प्रति आस्था व्यक्त किया। शाम को आयोजित देवी जागरण के रूप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस के आईजी दीपक वर्मा ने दीप प्रच्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में महुआ टीवी के कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी गीतों पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष डा.अजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अरुण, बृजभूषण श्रीवास्तव, उप्र अखिल भारतीय चित्रांश सभा के महासचिव सुरेंद्र मेहता दाऊ जी आदि लोग मौजूद रहे।
गड़वार प्रतिनिधि के अनुसार कायस्थ परिवारों में चित्रगुप्त पूजन श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर पूजन अर्चन के पश्चात हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया। कायस्थों ने लेखनी नहीं चलाई। पूजन पंडित हरिशंकर उपाध्याय शास्त्री ने कराया।


No comments:

Post a Comment