Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Friday, November 16, 2012

उत्साह व आस्था के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा




-रंग-बिरंगे परिधानों में चित्रांश पहुंचे समारोह स्थल पर
-राहुल नगर में नौ फीट की मूर्ति
मुजफ्फरपुर, वसं : लेखनी, कटनी हस्त चित्रगुप्ताय नम:। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति करते पूजा पर बैठे श्रद्धालु आस्था में डूब गए। अवसर रहा कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त के प्रकट होने की तिथि पर उनकी पूजा का। इस बार 19 स्थानों पर धूमधाम से पूजा का आयोजन हुआ।
भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शिलापट्ट पर कलम, दवात के साथ यह श्लोक भी अंकित है। पूजा स्थल पर जिला चित्रगुप्त एसोसिएशन का छपा हुआ हिसाब-किताब का ब्योरा भी। इसमें आय से अधिक खर्च का उल्लेख था। इसी तरह घरों में भी चित्रांशों ने अपने-अपने घरेलू खर्च का हिसाब रखते हुए भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में तीन घंटे से अधिक तक चली पूजा के क्रम में आचार्य सुनील कुमार मिश्र ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण और उनके महात्म्य की कथा सुनाई। कथा में जिक्र आया कि ब्रह्मा जी के सम्मुख भगवान चित्रगुप्त प्रकट हुए। इस पर उन्होंने कहा कि आप कौन हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपका पुत्र हूं। तब ब्रह्मा जी ने कहा- तुम मेरी काया से प्रकट हुए हो इसलिए कायस्थ हो। उन्हें सृष्टि के संचालन में जीव के अच्छे-खराब कर्मो का लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी दी गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो शाम को आरती होने तक चलता रहा।
छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन की पूजा में मुख्य यजमान अध्यक्ष राजकुमार व महासचिव डा. अजय नारायण सिन्हा रहे। इस अवसर पर उदय नारायण सिन्हा, विमल कुमार लाभ, आलोक कुमार, चिरंजीव कुमार अन्नू, सुनील कुमार सिन्हा, भूपेन्द्र कुमार अस्थाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
समारोह में नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा व पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी भी पहुंचे। नयाटोला, शास्त्री नगर, लक्ष्मीनारायण नगर, मालीघाट, गोला बांध रोड, ब्रह्मापुरा में राहुल नगर चित्रगुप्त नगर, बैंककर्मियों का समूह के अलावा ग्रामीण क्षेत्र सुस्ता आदि में पूजा हुई।
ब्रह्मापुरा स्थित राहुल नगर का मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त की नौ फीट लंबी मूर्ति रही। इस समारोह में पूजा समिति के सन्नी सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
शास्त्री नगर पूजा समिति में सुबह पूजा के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान सिद्धेश्वर प्रसाद रहे। समिति सचिव सतीश कुमार, एसएम कर्ण, लल्लन प्रसाद, नर्मदेश्वर प्रसाद, कुमुद प्रसाद, मोतीमोहन प्रसाद आदि ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा की। शाम को भोला बाबू व अन्य गु्रप द्वारा गायन प्रस्तुत कर समां बांध दिया गया।
इसी तरह रामबाग चौड़ी में हनुमंदीश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य पूजा का आयोजन हुआ। पूजा में उत्पल, रोशन, मदन मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment