मीरजापुर : यम द्वितीया पर गुरुवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन किया। अनगढ़ रोड स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय पर गुरुवार को यम द्वितीया पर्व पर श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन अर्चन कर कलम दवात की पूजा कर काम का कामकाज शुरू किया। तत्पश्चात महासभा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा कायस्थों के हक व सम्मान के लिए वर्षो से संघर्षरत हैं। कामना की कि श्री चित्रगुप्त भगवान की कृपा जनपद वासियों पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दीपांकर श्रीवास्तव, अजित श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव आदि थे। उधर बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भी भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन अर्चन कर कलम दवात की पूजा की गई। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
Mission of Global Kayasth Family -GKF is to unite all kayasth people in a Family.Its global platform for kayasths to share their views, ideas and opinion with the younger people and young people have a chance to get help of our respectful elders in any field in which they are expert .
Friday, November 16, 2012
यम द्वितीय पर हुआ भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन
मीरजापुर : यम द्वितीया पर गुरुवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन किया। अनगढ़ रोड स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय पर गुरुवार को यम द्वितीया पर्व पर श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन अर्चन कर कलम दवात की पूजा कर काम का कामकाज शुरू किया। तत्पश्चात महासभा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा कायस्थों के हक व सम्मान के लिए वर्षो से संघर्षरत हैं। कामना की कि श्री चित्रगुप्त भगवान की कृपा जनपद वासियों पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दीपांकर श्रीवास्तव, अजित श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव आदि थे। उधर बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भी भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन अर्चन कर कलम दवात की पूजा की गई। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
फैंसी ड्रेस में पुष्कर, रंगोली में अंजली अव्वल
मीरजापुर: बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार को तीन दिवसीय यम द्वितीया महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।
इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों में फैंसी ड्रेस में पुष्कर श्रीवास्तव, शताक्षी, कृतार्थ। रंगोली में अंजली श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव व रच्म श्रीवास्तव। संगीत में गिटार पर सार्थक वर्मा व उत्कर्ष श्रीवास्तव की जोड़ी ने लोगों के मन के तारों को झंकृत किया। गौरी वर्मा व पाशवी श्रीवास्तव के नृत्य भी सराहे गए। चित्रांश गौरव सम्मान सीए रविशंकर श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। काव्य लेखन के लिए स्व. राजेश वर्मा स्मृति पुरस्कार गोपाल कृष्ण सिन्हा शेष को स्व. राजेश वर्मा के भाई रूपेश वर्मा ने प्रदान किया। अपने संबोधन में केबीपीजी के पूर्व प्राचार्य विंध्याचल वर्मा ने कहा कि हम अपने ज्ञान का प्रकाश सभी ओर फैला सके तो यही हमारे समाज की सार्थकता होगी। संचालन व समापन अमित श्रीवास्तव ने किया। सभा के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने समाज को विश्वास दिलाया कि समाज की प्रगति के लिए सभा बराबर तत्पर रहेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, कमला प्रसाद, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश स्वरूप, अमरनाथ, रजत श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव आदि थे।
इसके पूर्व सायंकाल 5 बजे राष्ट्र के कल्याण हेतु मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। रात्रि भगवान चित्रगुप्त महाराज के मंदिर का श्रृंगार किया गया। दुर्गाजी श्रीवास्तव ने कथा का वाचन किया और वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की स्तुति।
जय चित्रगुप्त यमेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।
जय पूज्यपद पद्मेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
जय देव देव दयानिधे, जय दीनबन्धु कृपानिधे।
कर्मेश जय धर्मेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
जय चित्र अवतारी प्रभो, जय लेखनीधारी विभो।
जय श्यामतम, चित्रेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
पुर्वज व भगवत अंश जय, कास्यथ कुल, अवतंश जय।
जय शक्ति, बुद्धि विशेष तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
जय विज्ञ क्षत्रिय धर्म के, ज्ञाता शुभाशुभ कर्म के।
जय शांति न्यायाधीश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
जय दीन अनुरागी हरी, चाहें दया दृष्टि तेरी।
कीजै कृपा करूणेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
तब नाथ नाम प्रताप से, छुट जायें भव, त्रयताप से।
हो दूर सर्व कलेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।
जय चित्रगुप्त यमेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।
जय पूज्य पद पद्येश तव, शरणागतम् शरणागतम्।
कलम-दवात के साथ भगवान
जाटी., लखीसराय : गुरुवार को जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा भक्ति भाव के साथ की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित सिन्हा पॉली क्लिनिक परिसर में कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर बड़ी संख्या में लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर भगवान के समक्ष अपना लेखा-जोखा रखा। कायस्थ संघ के अध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिन्हा, सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की देखरेख में पंडित कमल नयन पांडेय ने विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा करवाई। इस मौके पर ब्रजेश्वरी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त मानव जाति के पाप-पुण्यों का लेखा-जोखा रखने वाले कलम-दवात के देवता भी कहे जाते हैं। इस मौके पर कायस्थ समाज के नवल किशोर प्रसाद सिंहा, नरेश प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार सिंहा, बैंक कर्मी राजीव कुमार, संजीव सहाय, करण जी, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुलशन, ललन कुमार मुन्ना सहित शहर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती हुई। उधर भैया दूज को लेकर बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा की। सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर निवासी श्यामल प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद सिन्हा, कटेहर निवासी असीम कुमार सिन्हा के यहां भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। कायस्थ समुदाय के लोगों ने कलम बंद रखा। उधर भैया दूज का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। बहन ने अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना के लिए गोबर से बनाए गए गोधन-गोधनी को ईट पर रखकर समाठ के कुटा। वहीं भाई को बजरी के साथ मिठाइयां खिलाई। पीरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाई की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि के लिए बहनों द्वारा भैया दूज हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पूजा को लेकर बुधवार को कजरा, पीरी बाजार, उरैन में चहल-पहल रही। प्रीतम कुमारी सिन्हा एवं सानू प्रिया बताते हैं कि जितिया का पर्व से ही बजरी (केराव) को रखा जाता है। भैया दूज के दिन उस बजरी के साथ-साथ नारियल, सुपाड़ी, मिठाई एवं हाथों से बनाए जाने वाले रूई का माला पहनाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मदनपुर ग्राम स्थित रतिकांत सिन्हा उर्फ टिंकू के आवास पर सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव शंकर प्रसाद उर्फ कन्हैया, पंकज कुमार सिन्हा, आयुष कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, चिंटू कुमार सिन्हा, अधिवक्ता शशिकांत कुमार सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, आदर्श कुमार सिन्हा, गुडडू सिन्हा, गोपी कुमार सिन्हा, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिंहा, सिमरन रानी, अमन कुमार सिंहा, नमन कुमार सिन्हा, मंजीत कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त डाकपाल श्री राणा प्रसाद आदि की देखरेख में पूजनोत्सव संपन्न हुआ।
उत्साह व आस्था के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
-रंग-बिरंगे परिधानों में चित्रांश पहुंचे समारोह स्थल पर
-राहुल नगर में नौ फीट की मूर्ति
मुजफ्फरपुर, वसं : लेखनी, कटनी हस्त चित्रगुप्ताय नम:। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति करते पूजा पर बैठे श्रद्धालु आस्था में डूब गए। अवसर रहा कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त के प्रकट होने की तिथि पर उनकी पूजा का। इस बार 19 स्थानों पर धूमधाम से पूजा का आयोजन हुआ।
भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शिलापट्ट पर कलम, दवात के साथ यह श्लोक भी अंकित है। पूजा स्थल पर जिला चित्रगुप्त एसोसिएशन का छपा हुआ हिसाब-किताब का ब्योरा भी। इसमें आय से अधिक खर्च का उल्लेख था। इसी तरह घरों में भी चित्रांशों ने अपने-अपने घरेलू खर्च का हिसाब रखते हुए भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में तीन घंटे से अधिक तक चली पूजा के क्रम में आचार्य सुनील कुमार मिश्र ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण और उनके महात्म्य की कथा सुनाई। कथा में जिक्र आया कि ब्रह्मा जी के सम्मुख भगवान चित्रगुप्त प्रकट हुए। इस पर उन्होंने कहा कि आप कौन हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपका पुत्र हूं। तब ब्रह्मा जी ने कहा- तुम मेरी काया से प्रकट हुए हो इसलिए कायस्थ हो। उन्हें सृष्टि के संचालन में जीव के अच्छे-खराब कर्मो का लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी दी गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो शाम को आरती होने तक चलता रहा।
छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन की पूजा में मुख्य यजमान अध्यक्ष राजकुमार व महासचिव डा. अजय नारायण सिन्हा रहे। इस अवसर पर उदय नारायण सिन्हा, विमल कुमार लाभ, आलोक कुमार, चिरंजीव कुमार अन्नू, सुनील कुमार सिन्हा, भूपेन्द्र कुमार अस्थाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
समारोह में नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा व पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी भी पहुंचे। नयाटोला, शास्त्री नगर, लक्ष्मीनारायण नगर, मालीघाट, गोला बांध रोड, ब्रह्मापुरा में राहुल नगर चित्रगुप्त नगर, बैंककर्मियों का समूह के अलावा ग्रामीण क्षेत्र सुस्ता आदि में पूजा हुई।
ब्रह्मापुरा स्थित राहुल नगर का मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त की नौ फीट लंबी मूर्ति रही। इस समारोह में पूजा समिति के सन्नी सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
शास्त्री नगर पूजा समिति में सुबह पूजा के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान सिद्धेश्वर प्रसाद रहे। समिति सचिव सतीश कुमार, एसएम कर्ण, लल्लन प्रसाद, नर्मदेश्वर प्रसाद, कुमुद प्रसाद, मोतीमोहन प्रसाद आदि ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा की। शाम को भोला बाबू व अन्य गु्रप द्वारा गायन प्रस्तुत कर समां बांध दिया गया।
इसी तरह रामबाग चौड़ी में हनुमंदीश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य पूजा का आयोजन हुआ। पूजा में उत्पल, रोशन, मदन मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
बलिया : जनपद में गुरुवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास से साथ की। इस दौरान समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त को नमन किया। गुरुवार को समाज के लोगों ने लेखन कार्य को बंद रखा और हवन-पूजन किया। इस क्रम में चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में भृगु आश्रम स्थित मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न रंगों के झालर व फूल मालाओं से सजाए गए मंदिर में समाज के लोगों ने हवन-पूजन के साथ ही चित्रगुप्त कथा का श्रवण भी किया। मंदिर में दूरदराज के क्षेत्रों से जुटे समाज के लोगों ने कुल देवता के प्रति आस्था व्यक्त किया। शाम को आयोजित देवी जागरण के रूप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस के आईजी दीपक वर्मा ने दीप प्रच्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में महुआ टीवी के कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी गीतों पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष डा.अजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अरुण, बृजभूषण श्रीवास्तव, उप्र अखिल भारतीय चित्रांश सभा के महासचिव सुरेंद्र मेहता दाऊ जी आदि लोग मौजूद रहे।
गड़वार प्रतिनिधि के अनुसार कायस्थ परिवारों में चित्रगुप्त पूजन श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर पूजन अर्चन के पश्चात हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया। कायस्थों ने लेखनी नहीं चलाई। पूजन पंडित हरिशंकर उपाध्याय शास्त्री ने कराया।
चित्रगुप्त भगवान की पूजा से मिलता है स्वर्ग
आरा, एक प्रतिनिधि : शहर में चित्रगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय बाबू बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। मंदिर के पुजारी कमलेश्वरी उपाध्याय ने वैदिक रीति-रिवाज से भगवान चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि जो लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करते हैं, वे सभी पापों से मुक्त होकर मृत्यु के पश्चात स्वर्ग लोक में जाते हैं। वहीं मंदिर के प्रबंध कार्यकारिणी मंदिर के सदस्य एस. दीपक ने मंदिर बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर डा.के.बी.सहाय, उदय नारायण प्रसाद, लाल बाबू श्रीवास्तव, सत्येन्द्र स्नेही, के.बी. श्रीवास्तव, डा.के.एन. सिन्हा, डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डी. राजन, डा.केशव प्रसाद, श्रीनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, डा. मृत्युंजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। चित्रांश समिति के बैनर तले स्थानीय शीतल टोला स्थित नवीन विद्यालय में चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवालों में डा.जीत शर्मा, डा. विजयालक्ष्मी शर्मा, डा. प्रकाश चन्द्र सिन्हा, डा. एम.एम. द्विवेदी, डा. आशुतोष कुमार, डा. मधुबाला सिन्हा(सभी चिकित्सा क्षेत्र), डा. मीरा श्रीवास्तव, रणजीत बहादुर माथुर(शिक्षा क्षेत्र), उदय नारायण प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा(विधि क्षेत्र), शमशाद 'प्रेम', देवराज ओझा(पत्रकारिता क्षेत्र), सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, रमेश वर्मन(संगीत क्षेत्र), डी.एन.सिंह(समाजसेवा) और प्रथम महिला थानाध्यक्ष पूनम सिंह हैं। साथ ही गरीब चित्रांश परिवार के बीच सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र स्नेही ने समाज के गरीब परिवार को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.के.बी.सहाय व डा. जी.पी श्रीवास्तव के अलावे डा. सुधीर, टी.एस. सिन्हा, डब्लू, पंकज कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं
चित्रगुप्त परिवार के द्वारा आई.एम.ए हाल में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य के रूप में आचार्य कृष्ण सागर मिश्र और यजमान के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रकाश चन्द्र सिन्हा थे। संध्या वेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शुक्रवार को दोपहर में सहभोज के आयोजन की बात कही गयी। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. संतोष कुमार सिन्हा, डा. के.एन. सिन्हा, डा.सतीश कुमार सिन्हा, डा. विनोद कुमार सिन्हा, डा.केशव प्रसाद, डा. रोहित प्रियदर्शी, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, फूलेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, मनीष शंकर, राकेश कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)