Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Sunday, May 6, 2012

सुख के साधन


श्रीमद्भागवद्गीता, पाक कुरान ,द ग्रेट बाइबल , गुरु ग्रन्थ साहिब आदि
धर्म ग्रंथों सहित कई अन्य विद्वानों का सन्देश है ,
{मेरा नहीं },
किन्तु मैंने मेरे जीवन में इसे उतारकर जीवन सरल व सुखी बनाने में
सफलता पाई है ...
सारे रिश्तों, नातों, मित्रों आदि के प्रति कुछ भी करते समय एक भाव जन्मता है कि
मैं इसके हित साधन में सहायक हूँ फिर अगले ही पल एक आस जगती है कि
इसे लगना चाहिए , इसे मानना चाहिए कि ऐसा मैं कर रहा / रही हूँ
मेरी आवश्यकता पर इसे भी ऐसा ही करना चाहिए ....आदि.... आदि....
यही वे प्रतिफल की इच्छाएं हैं जो दुःख / कष्ट का कारण हैं .
हम किसी के भी प्रति {स्वयं अपने प्रति भी } कुछ भी करते हुए
यदि यह भाव रखें कि मैं ऐसा इसीलिये कर रहा/ रही  हूँ  कि
मुझे ऐसा करने की ईश्वरीय प्रेरणा मिली है
या मेरे विवेक अनुसार इस समय
ऐसा ही किया जाना उचित है मैं केवल सद्भाव से अपना कर्त्तव्य कर रहा /रही हूँ
जरुरी नहीं कि इसका सबसे अच्छा /अच्छा ही परिणाम आये
हो सकता है इससे भी अच्छा कुछ हो सकता था
हो सकता है इसका परिणाम अच्छे के स्थान पर बुरा हो किन्तु
मेरे विवेक अनुसार मैंने अच्छे के लिए ही ऐसा किया
यदि इससे उसका बुरा भी हो तो मुझे आहत नहीं होना है
अच्छा हो तो इस बात के लिए घमंड ना कर आनंदित होना है कि
मुझे ऐसा अच्छा कार्य करने का ईश्वर ने अवसर दिया
जिसके प्रति मैंने किया उसके लिए ऐसा होना ही था यदि मैं ना करता / करती
तो भी उसके साथ ऐसा होना {अच्छा /बुरा } पूर्वनिर्धारित था .
बस यही निष्काम कर्म है
यही है नेकी कर दरिया में डाल
जब इस तरह का भाव जाग्रत होना संभव हो जाता है
तब कुछ नए अनुभव होते हैं
केवल सुख के अनुभव
थोडा और विचार कीजिये आप उनके लिए दुखी हो लेते हैं जिनके लिए
आपने बहुत कुछ किया लेकिन वो आपके लिए बहुत कुछ / कुछ भी नहीं कर पाए
.
अब एक और बात सोचिये
उन लोगों के बिषय में सोचिये जिन्होंने आपके लिए बहुत कुछ/ कुछ  भी
अच्छा किया
शायद तुरंत बहुत कम लोग याद आयें किन्तु
थोडा जोर डालने पर थोड़े बहुत लोग याद आ ही जायेंगे
[ये तुरंत याद इसीलिये नहीं आ पाते हैं क्योंकि यह हमारा सामान्य
मानव स्वाभाव है हम हमारे प्रति किसी के कुछ किये को
अधिक किया नहीं मानते .यही उनके साथ भी होता है जिनके लिए हमने
कुछ किया जो हमारे लिए महान लगता है लेकिन उसकी नजरों में उतना
महत्वपूर्ण नहीं होता ]
जो लोग आपके ही अनुसार आपके लिए कुछ हित संवर्धन का कारण बने
उनमें से कितनों को प्रतिफल में आप कुछ कर पाए .
कई ऐसे लोग आपकी लिस्ट में मिल जायेंगे जिनके लिए अच्छे के प्रतिफल
में आप उतना / कुछ भी  अच्छा नहीं कर पाए होंगे / होंगी.
यहाँ तक कि कईयों को तो आप कृतज्ञता तक प्रकट नहीं कर पाए होंगे /होंगी .
यही तथ्य उस समय ध्यान में रखना  चाहिए जब हम दूसरी ओर हों .
जिस तरह आप उनके लिए कुछ खास नहीं कर पाए
जिन्होंने आपके लिए किया उसी तरह वो आपके लिए नहीं कर पाते
जिनके लिए आपने कुछ खास किया किन्तु यह "अच्छा " होना
निरंतर जारी है .
जरुरी नहीं प्रतिफल में वह व्यक्ति ही कुछ करे जिसके लिए आपने कुछ
किया. प्रतिफल में कहीं कोई और आपके लिए शुभ कर रहा होगा
जैसे बरसात में आप जब हाथ में छतरी लेकर चलते हैं
तब बरसात से आपको पूरी छतरी मिलकर बचाती है जबकि आपके सीधे सम्पर्क में
छतरी की केवल डंडी ही होती है.
आपका पूरा ध्यान पूरी पकड़ डंडी पर ही होता है
बरसात से बचाने वाले परदे की और आप देख भी नहीं रहे होते हैं
ऐसे ही जीवन यात्रा है जिसमें
दुःख / दर्द की बारिस हो रही है और आपके हाथ में
आपके " संचित " *** सद्कर्मों की छतरी है.
कभी यह बरसात सुहानी लगती है
कभी साधारण
कभी मुसलाधार बारिस के साथ आंधी भी चल रही होती है
तब हमारे हांथों में पकड़ी हुई मजबूत से मजबूत छतरी भी
हमें भीगने से बचा नहीं पाती
यह बरसात कभी कम होती है तो कभी ज्यादह
कभी क्षणिक तो कभी लम्बे समय के लिए
.......यही प्रकृति है.
*** संचित कर्मों से मेरा आशय आपके होश सँभालने से लेकर अभी तक के आपके कार्यों के अतिरिक्त
आपके पूर्वजन्मों के {यदि पूर्व जन्म में विश्वास हो },पूर्वजों के , कुल के ,परिजनों के कर्मों का निष्कर्ष है .

संगसार जैसी सजा हो भ्रष्टों को !!!


२८ फरबरी 20011
दोस्तों;
नमस्कार !
अन्य जागरूक भारतीयों की तरह आपके द्वारा उठाया गया मुद्दा , भ्रष्टाचार,
मेरा भी प्रिय …… है .
वर्षों से इस बिषय पर लिखकर परचा वितरण करता आ रहा हूँ
क्योंकि कुछ समय पहले तक ऐसे प्लेटफार्म से अनभिज्ञ था .
मेरे एक अप्रकाशित लेख की प्रति किसी प्रकार दिल्ली की एक
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था तक पंहुच २०१० के
“राष्ट्रीय रतन अवार्ड ” {अशाश्कीय } हेतु मेरे नामांकन का कारण भी बनी थी .
मेरे उस लेख के अंश “हमारा राज देश पर तो देश का दुनियां पर ” में जाज पर प्रदर्शित हैं .
मेरे मत में हम बहुत छोटी मांग कर रहे हैं !
केवल अज्ञात श्रोतों से जमा धन को जब्त कर लेना ही उचित दंड नहीं बहुत कम है !
मांग इस तरह के क़ानून की हो कि भ्रष्टाचार के आकार और प्रकार के आधार पर
आजीवन कारावास से मृत्युदंड तक की सजा दी जानी चाहिए .
क्योंकि भ्रष्टाचरण से कमाया जाने वाला प्रत्येक रुपया
किसी ना किसी का हक़ छीन किसी अयोग्य को दिए जाने का कारण होता है
जाने कितनों का जीवन इन भ्रष्टाचारियों के लालच की भेंट चढ़
नरक बन चुका होता है या समाप्त हो चुका होता है .
हर बड़ा भ्रष्टाचारी हजारों जीवन को नारकीय यातनाओं
भरा जीवन / भरी मृत्यु
का कारण होता है .
फिर इन हजारो जीवनों से खेलने वालों को मृत्यु दंड क्यों नहीं ?
मृत्यु दंड भी कम है इन नर पिशाचों के लिए .
इनके लिए तो विशेष अदालतें गठित कर
त्वरित निर्णय और संगसार जैसी सजाओं की व्यवस्था होनी चाहिए .
ताकि अराजकता पर कुछ तो लगाम लग सके
और ईमानदार को उसकी योग्यता का उचित मूल्य मिल सके !

हम बिखर क्यों रहे हैं?


ये सवाल बहुत दिनों  से उभर रहा था कि हम बिखर क्यों रहे हैं? हम चित्रगुप्त की संतान और अपने बारह  भाइयों के परिवार को तोड़कर क्यों अलग अलग गुट बना रहे हैं? क्या हम भी राजनीति का शिकार हो रहे हैं? ऐसा कोई पिता तो नहीं चाहता है कि हमारे ही बच्चे अपने परिवार से टूट कर अलग अलग बिखर जाएँ.
 रोज ही कहीं न कहीं कुछ देखने को मिल जाता है --
"सक्सेना समाज" की मीटिंग.
"माथुर समाज" के सांस्कृतिक कार्यक्रम.
"निगम समाज" के कार्यों पर प्रकाश.  
              इसी तरह से और भी बन्धु अपने समूह को एकत्र करके कुछ किया करते हैं. क्या इससे हमारे बीच की दरार नहीं दिख  रही है. जब हम आज से दो पीढ़ी पहले कट्टरता की हद से गुजर रहे थे. अपने ही बड़ों को कहते सुना था कि श्रीवास्तव के शादी श्रीवास्तव में ही होनी चाहिए , ये हमसे  नीचे होते हैं और हम ऊँचे होते हैं. वह मानसिकता अब जब बदल चुकी है तब हम क्यों इधर उधर बिखर रहे हैं. अब हम सभी भाइयों को एक स्तर पर रख कर बात करते हैं और सबको बराबर सम्मान देते हैं. अब तो शादी में भी ऐसा कोई व्यवधान हम नहीं देख रहे हैं फिर क्यों हम अलग अलग समाज की बात कर रहे हैं. 
             ये शिकायत हम कहाँ करने जायेंगे? ये कायस्थ परिवार पत्रिका है और इसमें ही हम अपनों के एक साथ चलने और सोचने का आग्रह कर सकते  हैं और अगर हम कहीं बिखर रहे हैं तो उनको एक साथ लेकर चलने की बात कर सकते हैं.
POSTED BY रेखा श्रीवास्तव AT 6:16 AM 

Does God Exist? The Best Explanation. By Sharad Mathur


GOD Exists...
This is one of the best explanations of why GOD allows pain 'n suffering that I have seen.....

A man went to a barbershop to have his hair cut 'n his beard trimmed. As the barber began to work, they began to have a good conversation. They talked about so many things 'n various subjects.

When they eventually touched on the subject of GOD, the barber said: "I don't belive that GOD exists."

"Why do you say that?" asked the customer.

"Well, you just have to go out in the street to realise that GOD doesn't exist. Tell me, if GOD exists, would there be so many sick people? would there be abandoned children?


If GOD existed, there would be neither suffering nor pain. I can't imagine a loving GOD who would allow all of these things."

The customer thought for a moment, but didn't respond because he didn't want to start an arguemant.

The barber finished his job 'n the customer left the shop.

Just after he left the barbershop, he saw a man in the street with long, stringy, dirty hair 'n an untrimmed beard. He looked 'n unkempt. The customer turned back 'n entered the barbershop again 'n he said to the barber:

"You know what? Barbers do not exist."

"How can you say that?" asked the surprised barber.

"I am here, 'n I am a barber. 'n I just worked on you!"

"No!" the customer exclaimed. "Barbers don't exist because if they did, there would be no people with dirty long hair 'n untrimmed beards, like that man outside."

"Ah, barbers DO exist! What happens is, people do not come to me.


"Exactly!- affirmed the customer. "That's the point! GOD, too exist! What happens, is, people don't go to him 'n do not look for him. That's why there is so much pain 'n suffering in the world.

By : Dheeraj Reddy.

वह ख़ून कहो किस मतलब का
जिसमें उबाल का नाम नहीं
वह ख़ून कहो किस मतलब का
आ सके देश के काम नहीं

वह ख़ून कहो किस मतलब का
जिसमें जीवन न रवानी है
जो परवश में होकर बहता है
वह ख़ून नहीं है पानी है

उस दिन लोगों ने सही सही
खूँ की कीमत पहचानी थी
जिस दिन सुभाष ने बर्मा में
मांगी उनसे कुर्बानी थी

बोले स्वतंत्रता की खातिर
बलिदान तुमहे करना होगा
बहुत जी चुके हो जग में
लेकिन आगे मरना होगा

आजादी के चरणों में जो
जयमाल चढाई जाएगी
वह सुनो तुम्हारे शीशों के
फूलों से गूंथी जाएगी

आज़ादी का संग्राम कहीं
पैसे पर खेला जाता है?
ये शीश कटाने का सौदा
नंगे सर झेला जाता है

आज़ादी का इतिहास कहीं
काली स्याही लिख पाती है?
इसको पाने को वीरों ने
खून की नदी बहाई जाती है

यह कहते कहते वक्ता की
आंखों में खून उतर आया
मुख रक्त वर्ण हो दमक उठा
चमकी उनकी रक्तिम काया

आजानु बाहु ऊंचा करके
वे बोले रक्त मुझे देना
इसके बदले में भारत की
आज़ादी तुम मुझसे लेना

हो गई सभा में उथल पुथल
सीने में दिल न समाते थे
स्वर इंकलाब के नारों के
कोसों तक झाए जाते थे

हम देंगे देंगे ख़ून
स्वर बस यही सुनाई देते थे
रण में जाने को युवक
खड़े तैयार दिखाई देते थे

बोले सुभाष इस तरह नहीं
बातों से मतलब सरता है
मैं कलम बढ़ता हूँ, आये
जो खूनी हस्ताक्षर करता है

इसको भरने वाले जन को
सर्वस्व समर्पण करना है
अपना तन-मन-धन-जन-जीवन
माता को अर्पण करना है

पर यह साधारण पत्र नहीं
आज़ादी का परवाना है
इस पर तुमको अपने तन का
कुछ उज्ज्वल रक्त गिराना है

वह आगे आए जिसकी रग में
खून भारतीय बहता है
वह आगे आए जो ख़ुद को
हिन्दुस्तानी कहता है

वह आगे आए जो इस पर
खूनी हस्ताक्षर देता है
मैं कफन बढाता हूँ आए
जो इसको हँसकर लेता है

सारी जनता हुंकार उठी
हम आते हैं, हम आते हैं
माता के चरणों में लो
हम अपना रक्त चढाते हैं

साहस से बढे युवक उस दिन
देखा बढते ही आते थे
चाकू छुरी कटारियों से
वे अपना रक्त गिराते थे

फिर उसी रक्त की स्याही में
वे अपना कलम डुबोते थे
आज़ादी के परवाने पर
हस्ताक्षर करते जाते थे

उस दिन तारों ने देखा था
हिन्दुस्तानी विश्वास नया
लिखा था जब रणवीरों ने
खूँ से अपना इतिहास नया

नादानियाँ By Charchit Chittransh


नादानियाँ ताउम्र बहुत की  हमने !
  पत्थरों से भी उम्मीद-ए-वफ़ा की हमने !
.
वो जिन्हें शऊर नहीं आदाब-ए-महफ़िल का,
दाबत-ए-बज़्म उन नामाकूलों को ही दी हमने !
.
सूखे दरख्तों के फिर पत्ते हरे नहीं होते, 
आरज़ू -ए-गुल बेवजह ही की हमने !
.
वतन परस्ती से नहीं दूर तक नाता जिनका,
कमान-ए-वतन उन्हें खुद ही थी दी हमने !
.
फिरकापरस्ती है शौक-ओ-शगल जिनका,
दरख्वास्त-ए-अमन खुद उनसे ही थी की हमने !
.

क़ाबिज किये हर साख पे उल्लू खुद उनने,
निगरानी-ए-चमन जिन्हें कभी थी दी हमने !
.
अब हक-ए-फ़रियाद से भी शर्मिन्दा उनसे,
गफलत में  हुक्मरानी जिन्हें खुद थी दी हमने !

सभी मिलकर इस ग्रुप और परिवार को मजबूत बनायेंगे ऐसी विनती है आप सभी से !

प्रिय सदस्यों नमस्कार, पिछले दिनों से जो हुआ वह एक आपसी समझदारी की कमी मात्र थी जिसके लिए टीम ग्लोबल कायस्थ फॅमिली कार्य कर रही है और उम्मीद है जल्द सभी कुछ सही हो जायेगा ! आप सभी का विश्वास और सहयोग ही हमारी शक्ति है और आप सभी ने टीम पर भरोशा भी किया और यहाँ तक ले आये ! परिवार के युवा सदस्यों को अपने बड़े सदस्यों के विच समंनव बना कर रखना चाहिए जिससे परिवार की हर कड़ी मजबूत हो सके ! युग का अंतर है तो सोच भी अलग होगा लेकिन इतना अंतर न हो की परिवार की विखर जाये ! समाज और परिवार में हमारे बड़े लोगों का वो स्थान है जो सभी का सहारा होता है जिनके बिना हम अधूरे है ! सभी मिलकर इस ग्रुप और परिवार को मजबूत बनायेंगे ऐसी विनती है आप सभी से !