Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Friday, November 16, 2012

विधि विधान से पूजे गए चित्रगुप्त



ज्ञानपुर (भदोही): नवयुवक चित्रगुप्त कायस्थ समाज द्वारा गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त का विधि विधान से पूजन किया गया।
चित्रगुप्त मंदिर परिसर ज्ञानपुर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में जुटे बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस मौके पर पूजा व्यवस्थापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार श्रीवास्तव भईया जी, नवीन कुमार खरे, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष बिहारी खरे, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, अदित्य नारायण, मनोज अम्बष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग थे।

धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त महाराज की पूजा




जोगबनी(अररिया), निज प्रतिनिधि: जोगबनी चित्रांश परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में स्थानीय पटेल नगर में गुरूवार को अपने अराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना धूमधाम से किया।
मौके पर चित्रांश परिवार के सदस्यों ने बताया कि ब्रह्मा जी के हजारों वर्ष तप करने के बाद चित्रगुप्त महाराज की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि धरती पर जितने भी प्राणी हैं सभी के ये अराध्य हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन चित्रांश परिवार कलम को हाथ नहीं लगाते। चित्रांश परिवार द्वारा हर वर्ष धूमधाम से चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना आयोजित की जाती है। मौके पर काफी संख्या में चित्रांश महिला पुरूषों ने पूजा पंडालों में उपस्थित हो अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। मौके पर समिति अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री संजीव दास, उपाध्यक्ष विश्वनाथ दास, वीरेश सिंहा, अनुभुति सिंहा, विजय प्रसाद सिन्हा, हरिमोहन लाल, भरत लाल दास, देवन दास एवं रीतेश वर्मा विधि व्यवस्था को बनाये रखने में सक्रिय दिखे।

चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी

Updated on: Thu, 15 Nov 2012 12:03 AM (IST)

जागरण प्रतिनिधि, जमुई : कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की 15 नवम्बर को होनी वाली पूजा को लेकर कायस्थ बंधुओं ने पूरी तैयारी की है। शहर के चित्रगुप्त कालोनी में निर्धारित स्थल पर पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां शहर में सभी चित्रांग सामूहिक रुप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार सिन्हा उर्फ पोली जी एवं दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि पूजा के उपरांत सहभोज का भी आयोजन किया गया है। साथ ही संध्या पहर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि कायस्त बंधु कार्तिक महीने की द्वितीया को कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान संसार के सभी चीजों का लेखा-जोखा रखते हैं। वैसे कलम से काम करने वाले सभी लोगों को इस भगवान की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि सभी कायस्थ बंधु चित्रगुप्त भगवान के वंशज हैं। दूसरी ओर गुरुवार को भैया दूज की तैयारी भी बहने कर रही है। भाई के लंबी उम्र की कामना को लेकर बहनें उपवास में रहकर भैया दूज मनाती है। इस तिथि को भाई अपने बहन के घर भोजन करते हैं। शहर के इंदपै में भी भगवान चित्रगुप्त के पूजा की तैयारी की गई है। चन्द्रशेखर कुमार सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदपै में सामूहिक रुप से पूजा की तैयारी की गई है।

पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु



पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आरती करते उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

समस्त मानव जाति के पाप पुण्यों का लेखा-जोखा रखने वाले कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना राजधानी में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनायी गयी.
विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त के दर्शन करने निकले सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सह विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कलमजीवी समाज राष्ट्र को साक्षर बनाने, समाज के निचले तबके के लोगों के उत्थान में इस समाज की अहम भूमिका है. उन्होंने  कलमजीवी समाज को चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी. श्री सिन्हा ने राजधानी व इसके आसपास के सभी पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की.
श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, दरियापुर गोला कदमकुआं, चित्रगुप्त सेवा एवं पूजा समिति राजेन्द्रनगर, खजांची रोड, रानीघाट, महेन्द्रू, दीवान मुहल्ला, भूतनाथ रोड, बैंक मेंस कॉलोनी, हनुमाननगर, दुसाधी पकड़ी के निकट, कंकड़बाग कम्युनिटी हॉल, कंकड़बाग टेम्पो स्टैण्ड के निकट, पूर्वी इंदिरानगर रोड नंबर-1, इंदिरानगर पोस्टल पार्क, अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद्, त्रिलोकी सामुदायिक भवन अशोकनगर, सोरंगपुर, लालूपथ, न्यू बाइपास रोड, महावीरनगर बेउर, न्यू यारपुर, खगौल, अनिसाबाद, वृंदावन कॉलोनी (वाल्मी), आशियाना नगर प्रक्षेत्र, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी, नासरीगंज, रामजयपाल नगर गोला रोड बेली रोड, पटेलनगर स्थित पूजा पंडालों में जाकर भगवान चित्रगुप्त को नमस्कार कर लोगों को बधाई दी. इस अवसर पर सुधीर शर्मा, अमरनाथ श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, श्याम किशोर शर्मा, चिन्कू चौधरी, गोविन्द कुमार समेत पूजा पंडालों के नवल किशोर सिन्हा, मनोज सिन्हा, रविनंदन सहाय, अमित कुमार सिन्हा, राजेश वर्मा, चन्द्रशेखर प्रसाद, रंजन श्रीवास्तव, अरविन्द गयासेन, सोनू श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे. श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति दरियापुर गोला के बैनर तले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई.
इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन, चित्रांश मिलन समारोह एवं बिरादरी भोज में भाव-विभोर होकर हिस्सा लिया. इस आयोजन को सफल बनाने में नवल किशोर, कुमार मनोज, अधिवक्ता अमिताभ-ऋतुराज, सुधांशु भूषण, अभिषेक निर्मल, लखैयार बंधु, प्रशान्त कुमार गुड्डू, प्रवीण कुमार सिन्हा, कुमार मनीष, संजीव सिन्हा, आकाश श्रीवास्तव शामिल हैं. इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद, शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व विधान पाषर्द कुमार राकेश रंजन, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, निगम पाषर्द प्रमिला वर्मा, पूर्व निगम पाषर्द पूनम वर्मा, निगम पाषर्द सुषमा साहु, खाद्य एवा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत कई गणमान्य व्यक्ति पूजा पंडाल में पधारे.
कदमकुआं स्थित अरविन्द इंस्टीच्यूट के बैनर तले चित्रगुप्त जी महाराज का सामूहिक पूजन हुआ. इस अवसर पर इंस्टीच्यूट की प्राचार्या ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा के अलावा बहनें यम द्वितीया का पूजन कर अपने भाइयों के दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं प्रगति की कामना करती हैं. यह पूजा भाई एवं बहनों के मधुर संबंध का परिचायक है. इस अवसर पर सीमा प्रसाद, निधि प्रसाद, सुनीता ओझा, भोला प्रसाद, नीलू देवी, नन्दनी कुमारी, शिक्षिका ेता सिन्हा, डॉ. सजला शिल्पी, शिल्पी प्रसाद, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, अभिषेक निर्मल, रतन कुमार बुलबुल, उदय कुमार, सुमन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. श्री चित्रगुप्त पूजा समिति कदमकुआं के बैनर तले स्थानीय देवी स्थान लेन जहाजी कोठी में चित्रगुप्त पूजा हषरेल्लास के साथ मनायी गयी.
इस अवसर पर सैकड़ों चित्रांश परिवारों ने एक साथ बैठकर पूजा-अर्चना की और संध्या आरती पूजन के बाद सामूहिक भोज  का भी आयोजन किया गया. बिहार प्रदेश जदयू के प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर अशोकनगर चित्रगुप्त पूजा समिति, कंकड़बाग, इंदिरानगर, दरियापुर, गर्दनीबाग, ठाकुरबाड़ी, अनिसाबाद, बाल्मी पूजा समिति, खगौल एवं गोला रोड स्थित पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किये और उपस्थित जन-समुदाय को शुभकामनाएं दी.
शाम में मशहूर गायक एवं गायिकाओं द्वारा पेश किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने खूब आनंद उठाया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री भीम सिंह, गिरिराज सिंह, चन्द्रमोहन राय, श्याम रजक, सेनध्यक्ष पाण्डेय, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, विधायक डॉ. रामानंद यादव, अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से स्मारिका का विमोचन किया तथा उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा के विधायक नितिन नवीन ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर आदिगुरु भगवान चित्रगुप्त की पूजा की और सभी के लिए ज्ञान-सुख-समृद्धि हेतु मंगल कामना की.

चित्रगुप्त जयंती पर पूजी गयी कलम-दवात





Updated on: Thu, 15 Nov 2012 08:44 PM (IST)

हमीरपुर कार्यालय : दीपावली के बाद द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने ने भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन कर कलम-दवात की पूजा की।
नगर के पुराना गैस गोदाम में चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण व आरती के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमोद खरे ने समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की बात कहते हुए कहा कि आरक्षण के इस दौर में समाज के लोग अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर परिवार का भरण पोषण करें। रजनीश व विष्णु खरे ने समाज के संगठन पर जोर दिया। इस अवसर पर आशीष खरे, अतुल सक्सेना, रवीन्द्र,बृजेश निगर, नितिन, नीरज श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में धर्मेन्द्र खरे ने सभी उपस्थिति कायस्थ बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
मंगलकामना करता है कायस्थ समाज
'कार्यस्थ' शब्द अपभ्रंश होते-होते 'कायस्थ' हो गया। जिस तरह क्षत्रिय शस्त्र पूजन, ब्राह्मण शास्त्र पूजन, वैश्य वसना पूजन करते हैं, वैसे ही कायस्थ समाज कलम पूजन करते है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार चित्रगुप्त धर्मराज के अंशावतार और उनके विशिष्ट सहयोगी माने जाते हैं। स्वर्ग का लेखा-जोखा उन्हीं के द्वारा किया जाता है। इनके दो विवाह हुए थे, प्रथम विवाह ब्राह्मणी व द्वितीय क्षत्राणी से हुआ। उनसे क्रमश: 4 व 8 संतानें पैदा हुई जो 12 अलग-अलग श्रेणियों में (निगम, भटनागर, माथुर, सक्सेना आदि) बंटे। इनमें भानू (श्रीवास्तव) सबसे बड़े भाई हैं। कायस्थ समाज पूरे हर्षोल्लास के साथ महाराज चित्रगुप्त का पूजन करता है। इस पूजन में कलम-दवात की पूजा होती है। भगवान से कार्यकुशल होने की कामना की जाती है।


। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की स्तुति।





जय चित्रगुप्त यमेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।
जय पूज्यपद पद्मेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

जय देव देव दयानिधे, जय दीनबन्धु कृपानिधे।
कर्मेश जय धर्मेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

जय चित्र अवतारी प्रभो, जय लेखनीधारी विभो।
जय श्यामतम, चित्रेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

पुर्वज व भगवत अंश जय, कास्यथ कुल, अवतंश जय।
जय शक्ति, बुद्धि विशेष तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

जय विज्ञ क्षत्रिय धर्म के, ज्ञाता शुभाशुभ कर्म के।
जय शांति न्यायाधीश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

जय दीन अनुरागी हरी, चाहें दया दृष्टि तेरी।
कीजै कृपा करूणेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

तब नाथ नाम प्रताप से, छुट जायें भव, त्रयताप से।
हो दूर सर्व कलेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।।

जय चित्रगुप्त यमेश तव, शरणागतम् शरणागतम्।
जय पूज्य पद पद्येश तव, शरणागतम् शरणागतम्।

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती।





ओम् जय चित्रगुप्त हरे, स्वामी जय चित्रगुप्त हरे।
भक्तजनों के इच्छित, फल को पूर्ण करे।।

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता, सन्तन सुखदायी।
भक्तों के प्रतिपालक, त्रिभुवन यश छायी।। ओम् जय...।।

रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत, पीताम्बर राजै।
मातु इरावती, दक्षिणा, वाम अंग साजै।। ओम् जय...।।

कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक, प्रभु अंतर्यामी।
सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन, प्रकट भये स्वामी।। ओम् जय..।।

कलम, दवात, शंख, पत्रिका, कर में अति सोहै।
वैजयन्ती वनमाला, त्रिभुवन मन मोहै।। ओम् जय...।।

विश्व न्याय का कार्य सम्भाला, ब्रम्हा हर्षाये।
कोटि कोटि देवता तुम्हारे, चरणन में धाये।। ओम् जय...।।

नृप सुदास अरू भीष्म पितामह, याद तुम्हें कीन्हा।
वेग, विलम्ब न कीन्हौं, इच्छित फल दीन्हा।। ओम् जय...।।

दारा, सुत, भगिनी, सब अपने स्वास्थ के कर्ता।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी, तुम तज मैं भर्ता।। ओम् जय...।।

बन्धु, पिता तुम स्वामी, शरण गहूँ किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी।। ओम् जय...।।

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती, प्रेम सहित गावैं।
चौरासी से निश्चित छूटैं, इच्छित फल पावैं।। ओम् जय...।।

न्यायाधीश बैंकुंठ निवासी, पाप पुण्य लिखते।
'नानक' शरण तिहारे, आस न दूजी करते।। ओम् जय...।