Jai Chitra Gupt JI

Jai Chitra Gupt JI
Global Kayasth Family -GKF

Sunday, May 6, 2012

इंसानियत By Alok Srii


इंसानियत ,


डॉक्टर सिन्हा रोज की तरह आज भी क्लिनिक पर बैठे थे !वह अपने मरीजो को देखने में मग्न थे ! तभी किसी के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ी !
" यह कैसी आवाज़ आ रही है !" उन्होंने अपने स्टाफ शंकर से पूछा ! 
शंकर बोला " साहब बाहर एक बच्चा खेलता हुआ कार के नीचे आ गया ! यह उसकी माँ की आवाज़ है ! "
"ओह ! क्या उसे क्या ज्यादा चोटें आई हैं !"
" हा साहब , उसके सर पर काफी चोटें आई है ! जगह जगह से चमड़ी छिल गयी है ! सर से खूब खून निकल रहा है ! " 
 अभी  बात चल रही थी तभी किसी के कदमो की आवाज़ सुनाई पड़ी ! थोड़ी देर बाद एक औरत अपने गोद में एक बच्चा लिए आई ! 
उसे देख डॉक्टर साहब खड़े हो गए ! वह बोले " एह  औरत अन्दर कहाँ चली आ रही है ! क्या खैरात का समझ लिया है !"

यह सुन कर वह सहम सी गयी ! उसे लगा मानो किसी अनजान दुनिया में आ गयी हो ! 
फिर उसने डॉक्टर साहब से कहा " साहब मेरे बच्चे को बचा लीजिये !देखिये इस मासूम जान को कितनी चोटें आई है ! यह कुछ बोलता भी नहीं है ! इसे बचा लीजिये , यह हमारी ममता की अंतिम आशा है ! "


डॉक्टर साहब व्यर्थ में काम करना नहीं चाहते थे ! पैसे लिए बिना वह किसी को नहीं देखते थे ! यह सही भी था क्योंकि उन्होंने बहुत पैसा खर्च करके यह पढाई की थी !इसलिए वह पैसों को यूँ जाने नहीं देना चाहते  थे !
वह बोले " नहीं नहीं मैं नहीं देख सकता ! यह तो एक्सिडेंट का मामला है ! इसे थाने ले जाओ ! वहीँ कोई रास्ता बताएँगे !"


वह टूट सी गयी ! वह अपने को असहाय महसूस कर रही थी ! ममता उसके आँखों से धार की तरह उमड़ रही थी ! निगाहें किसी की मदद के लिए इधर उधर तेज़ी से घूम रही थी ! मगर सभ्य समाज में उस गरीब का कोई मददगार कोई न निकला !फिर वह कहाई , " साहब एक बार देख लो , हो सकता है यह बच जाये ! थाने जाते जाते यह रस्ते में ही मर जायेगा !


लेकिन डॉक्टर साहब तस से मस नहीं हुए !वह अपने मरीजो में व्यस्त थे !वह  ऐसे अनजान थे मनो कुछ हुआ ही न हो ! 


धीरे धीरे सब मरीज जा चुके थे !


अस्पताल बंद करने का समय हो गया ! डॉक्टर साहब अपना सामान लिए और उठ गए ! 


गंगा ने अपने बच्चे को उनके पैरों पर रख कर बोली " साहब इसे बच लीजिये ! इस मासूम को एक बार देख लो ! देखो यह अब हिचकियाँ भी लेने लगा ! भगवान् तुम्हे जस देगा ! भगवान् के लिए बच लो ! " 



डॉक्टर साहब अपने पैरो को छुडा आगे निकल गए ! उनका कदम तेज़ी से बाहर को निकला ! जब तक गंगा जाती, वह वह जा चुके थे ! 



एकाएक बच्चा जोर जोर से सांसे लेने लगा ! जब तक गंगा उसे उठती , वह सब कुछ खो चुकी थी ! वह यह देख मूर्ति सी कड़ी थी ! उसे लगा जैसे उसके ममता के साथ अन्याय हुआ ! फिर उस बच्चे को गोद में लिया और फफक कर रो पड़ी !


डॉक्टर साहब घर आ चुके थे ! उन्होंने अपना सामान रखते हुए अपने नौकर से कहा " रामू नास्ता लगाओ , मैं अभी फ्रेश हो कर आ रह हूँ ! " 
रामू " साहब नास्ता लगा दिया "
डॉक्टर साहब अभी नास्ता उठाते तभी फ़ोन की घंटी बजी ' ट्रिन ट्रिन " 
उन्होंने फ़ोन  उठाया " नहीं ...............यह कैसे हो गया ! "
" साहब वह स्कूल से लौट रहा था तभी एक कार की चपेट में आ गया ! शुक्र मनाये एक औरत ने उसे बचा लिया ! शंकर बोला 


" तो वह ......................"
नहीं ऐसा कुछ नहीं है ! वह बिलकुल सुरक्षित हैं ! धन्य है वह औरत जिसने अपनी जान पर खेल कर उन्हें बचाया ! 


कितनी महान औरत है जिसने मेरे चिराग को बुझाने से बचाया ! कौन है वह ? " डॉक्टर साहब पूछे 


" साहब यह वही गंगा है जो उस दिन अपने बच्चे को लेकर आई थी ! उसने कितनी विनती की लेकिन आप ने उसकी एक न सुनी ! 


" क्या उसका बच्चा मर गया ?" डॉक्टर साहब ने पूछा 


" हाँ साहब "शर्कर बोला 


"ओह ! मुझसे यह क्या अनर्थ हो गया "डॉक्टर साहब के मुह से निकला 


शंकर ने कहा " वह अपना बच्चा खो चुकी थी इसलिए दुसरे के बच्चे को कैसे खोते देख सकती है !आखिर वह एक माँ जो है  "


" ओह भगवान् "


इतना कहते हुए फ़ोन रखा ! गाडी में बैठे और अस्पताल की ओर चल दिए ! 


अस्पताल पहुँचते ही सामने दृश्य देकर वह पसीज गए !
गंगा पलंग पर लेती हुयी थी ! उसके सर व हाथों पर पट्टी बंधी थी !ओक्सिजन नली के बिच वह ज़िन्दगी और मौत के लिए लड़ रही थी ! उसे देख कर वह पसीज गए ! उसके पास गए ! उसके पैरों पर गिर पड़े ! उनके आँखों से पस्छाताप के आंसू झलक रहे थे ! उन्होंने कहा  " बहन , मुझे माफ़ कर दो ! मैंने अपने कर्त्तव्य से छल किया है  तुम्हारी गरीबी का मजाक उदय ! एक माँ का दिल तोडा ! मैं कैसे ..................................?"
उनके अंहो से आंसू की धार फूट पड़ी ! उनमे से एक बूँद गंगा के पैरो पर पड़ी ! 


उसने अपनी पलके खोली ! डॉक्टर साहब की ओर देखा ! उसने अपनी आँखों से ही सब जवाब दे दिया !
डॉक्टर साहब फिर बोले " मुझे माफ़ कर दो गंगा बहन ! मैं आज तक अपने फर्ज को नहीं समझ सका ! आज मुझे अपना फ़र्ज़ समझ में आया है ! पैसा ही सब कुछ नहीं होता है ! मानवता से बड़ी कोई चीज नहीं है ! 


तभी गंगा के ओठ कुछ ऊपर उठे , मानो वह कुछ कहना चाहती थी ! वह बोली " यह तो मेरा , एक माँ का कर्त्तव्य था ! मैं कौन हूँ माफ़ करने वाली ! यह कहते  हुए उसके ओठ खामोश हो गए ........................हमेशा ...........हमेशा के लिए !



लेखक -आलोक कुमार श्रीवास्तव ( आलोक श्री )

धन-शक्‍ति का संचित रूप है— By Alok Srii


धन-धन नहीं है। धन एक शक्‍ति का संचित रूप है। एक रूपया आपकी जेब में पडा है तो सिर्फ वह रूपया नहीं है, शक्‍ति संचित पड़ी है। इसका आप तत्‍काल उपयोग कर सकते है। जो आदमी अकड़ कर जा रहा था। उसको रूपया दिखा दीजिए, वह झुक जायेगा। वह रात भर आपके पैर दबायेगा। उस रूपए में वह आदमी छीपा था। जो रात भर पैर दबा सकता है। रूपये की इतनी दौड़ रूपए के लिए नहीं हे। रूपया तो संचित शक्ति है। कनड़ेंस्‍ड पावर। और अद्भुत शक्‍ति है। क्‍योंकि अगर आप एक तरह की शक्‍ति इकट्ठी कर लें तो आप दूसरी शक्‍ति में नहीं बदल सकते। रूपया बदला जा सकता है। एक रूपया आपकी जेब में पडा है, चाहे आप किसी से पैर दबाओ,चाहे किसी से सर पर मालिश करा लो। चाहे किसी से कहें कि पाँच दफे उठक-बैठक करो। उसके हजार उपयोग है। अगर आपके पास एक तरह की शक्‍ति है तो वे एक ही तरह की है, उसका एक ही उपयोग हे। रूपया अनंत आयामी है।
इसलिए इतना पागलपन है रूपये के लिए। पागलपन ऐसे ही नहीं है। जैसा साधु-संन्यासी समझ सकते है कि आप व्‍यर्थ ही पागल है। लोग व्‍यर्थ पागल नहीं है। लोग बड़े गणित से पागल है। चाहे उन्‍हें भी पता न हो, चाहे उन्‍हें भी स्‍पष्‍ट न हो कि वह क्‍यों पागल है। क्‍यों इतना रा है रूपये में , क्‍यों रूपये को पकड़ने और बचाने की इतनी आकांशा है। शायद उन्‍हें भी साफ न हो; दौड़ अचेतन हो; उन्‍हें चेतना न हो पूरी की वे क्‍या कर रहे है। लेकिन बात बिलकुल साफ है। और बात इतनी है कि वह धन के माध्‍यम से शक्‍ति इकट्ठी कर रहे है।
कोई आदमी किसी और ढंग से शक्‍ति इकट्ठ कर रहा है। एक आदमी युनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। शिक्षित हो रहा है। वह भी शक्‍ति इकट्ठी कर रहा है। वह ज्ञान के द्वारा शक्‍ति इकट्ठी कर रहा है। एक तीसरा आदमी कुछ और कर रहा है। वह भी शक्ति इकट्ठी कर रहा है किसी और उपाय से । लेकिन अगर सारे लोगों को हम देखें तो अलग-अलग रास्‍तों से शक्‍ति की तलाश कर रहे है।
एक आदमी मंत्र सिद्ध कर रहा है। वह भी शक्ति की तलाश कर रहा है। वह भी सोचता है कि मंत्र सिद्ध हो जाए तो लोगों को आंदोलित कर दूँ। प्रभावित कर दूँ। कि हजारों लोग चमत्‍कृत हो जाएं। जो चाहूं वह करके दिखा दूँ। वह भी उसी कोशिश में लगा है। जो आदमी प्रार्थना कर रहा है। पूजा कर रहा है। ठीक से समझें तो वह क्‍या कर रहा है। वह भी शक्‍ति की तलाश कर रहा है। वह ईश्‍वर को प्रभावित करना चाहता है। मुट्ठी में लेना चाहता है। और उससे कुछ करवाना चाहता है। वह कुछ मेरे लिए कर दे। तो पूजा करेगा, घुटने टेकेगा। मंदिर में गिरेगा। लेकिन आयोजन क्‍या है उसका। रौएगा। कहेगा। कि मैं पतित हूं, तुम पावन हो। सब कहेगा: लेकिन उसका प्रयोजन क्‍या है? प्रयोजन है कह वह ईश्‍वर को अपने हाथ में लेकर संचालित करना चाहता है—अपनी मर्जी के अनुसार। इसलिए तथाकथित धार्मिक लोग कहते सुने जाते है। कि क्‍या क्षुद्र शक्‍तियों की तलाश में पडा हो, पर शक्‍ति को खोजों।
लेकिन क्षुद्र की खोज हो या परम की। लेकिन शक्‍ति तो जरूर खोजों—पावर, शक्‍ति का क्‍या उपयोग है?
शक्‍ति से स्‍वयं को तो कुछ भी नहीं मिलता। लेकिन दूसरे की तुलना में बल मालूम पड़ता है। शक्‍ति तुलनात्‍मक है। यह दूसरा सत्‍य शक्‍ति के संबंध में समझ लेना चाहिए। वह हमेशा तुलनात्‍मक है। क्‍योंकि अ शक्‍तिशाली है, इतना कहने से कुछ हल नहीं होता। क्‍यों स ज्‍यादा शक्‍तिशाली है। शक्‍तिशाली हमेशा तुलना में, कंपेरिजन में । आपका सिर्फ इतना कहना ठीक नहीं कि आप धनी है। क्‍योंकि आप किसी की तुलना में गरीब हो सकते है। तो यह बताना जरूरी है कि आप किसकी तुलना में धनी है। सब शक्तियां तुलनात्‍मक है। किसी को यह कहना काफी नहीं है कि यह विद्वान है। यह बताना जरूरी कि किसी तुलना में यह विद्वान है। क्‍यों किसी की तुलना में यह मूढ़ भी हो सकता है। सारी शक्‍तियां रिलेटिव है, सापेक्ष है। शक्‍ति का मजा अपने आप में नहीं है। शक्‍ति का मजा दूसरे को कमजोर करने में है। शक्‍ति से आप शक्‍तिशाली नहीं होते। लेकिन दूसरा कमजोर दिखता है। दूसरे के कमजोर दिखने से आपको एहसास होता है। कि मैं शक्‍तिशाली हूं।
इसलिए धन का असली मजा धन में नहीं है। दूसरों की गरीबी में है। अगर कोई भी गरीब न हो, धन का मजा ही चला गया। कोई रस नहीं है फिर उसमे थोड़ा समझिए कि कोहिनूर हीरा आपके पास है। उसका मजा क्‍या है? मजा सिर्फ यह है कि आपके पास है, और किसी के पास नहीं है। सबके पास कोहिनूर हीरा हो तो बात ही व्‍यर्थ हो गई। आप तो कोहिनूर हीरे को एक दम से फेंक देंगे। इसका कोई मूल्‍य नहीं है। वह वही कोहनूर हीरा है, लेकिन अब इसका कोई मूल्‍य नहीं है। इसका मूल्‍य इसमें था कि दूसरों के पास नहीं है। वह बड़े मजे कि बात है। आपके पास है; इसमे मूल्‍य नहीं है; दूसरे के पास नहीं है, इसमे मूल्‍य है।
तो सारी शक्‍ति दूसरे पर निर्भर है और दूसरे की तुलना में है। अमीर-अमीर है, क्‍योंकि कोई गरीब है। ज्ञानी-ज्ञानी है, क्‍योंकि कोई अज्ञानी है। शक्‍तिशाली-शक्‍तिशाली है। क्‍योंकि दूसरा निर्बल हे। शक्‍ति की दौड़ आत्‍म-खोज नहीं बन सकती। क्‍योंकि शक्‍ति की दौड़ दूसरे से बंधी है। दूसरे की तुलना में है। और एक मजे की बात है कि जो दूसरे की तुलना में है वह दूसरे पर निर्भर है। इसलिए बड़े से बड़ा शक्‍तिशाली आदमी भी अपने से कमजोर लोगो पर निर्भर होता है। यह हमको भी दिखाई देता है। जब आप एक सम्राट को चलते देखते है और उसके पीछे गुलामों को चलते देखते है तो आपको ख्‍याल नहीं होता की सम्राट गुलामों का उतना ही गुलाम है जितना गुलाम सम्राट का। शायद सम्राट कुछ ज्‍यादा हो। क्‍योंकि गुलामों को मौका मिले तो वे छोड़ कर सम्राट को भाग जाएं और स्‍वतंत्र हो जाएं। लेकिन सम्राट गुलामों को छोड़ कर नहीं जा सकता है। क्‍योंकि गुलाम के बीन वह सम्राट ही नहीं रह जायेगा। उसका सम्राट पन गुलामों पर निर्भर है। वह गुलामों की भी गुलामी है।
जो व्‍यक्‍ति शक्‍ति की खोज करता है। वह निर्भरता की खोज कर रहा है। वह परतंत्रता की खोज कर रहा है। इसलिए बड़े से बड़ा धनी भी धनवान नहीं हो सकता। और बड़े से बड़ा पंडित भी ज्ञानवान नहीं हो सकता। क्‍योंकि सब तुलना में सारा मामला है। उसका पांडित्य मूढ़ों पर निर्भर है। मूढ़ अगर विदा हो जाएं तो उसका पांडित्य विदा हो जायेगा।
साधु असाधु पर निर्भर है, असाधु न रहे तो साधु का कोई मुल्‍य नहीं है। वह खो जाता है। इसलिए साधु कोशिश करता है दुनिया में असाधु ने रहे। लेकिन अगर वे समझेंगे गणित को तो उनको पता चल जाएगा। वह क्‍या कर रहा है। वे आत्मघात में लगे है। उनकी साधुता असाधुता पर निर्भर है। वह जो बेईमान है, जो चोर है, वह उसकी गरिमा है। वह उसका गौरव है। क्‍योंकि वे बेईमान नहीं है , वे चोर नहीं है। एक आदमी चोर है। और बेईमान है। वह जो चोर है। बेईमान है। वह साधु की चमक है। थोड़ा देर के लिए कल्‍पना करें कि कोई बेईमान नहीं है, चोर नहीं है। क्‍या ऐसे समाज में साधु हो सकता है। कोई साधु हो सकता है। साधु का क्‍या अर्थ है? कौन पूछेगा साधे को? कौन सम्‍मान देगा? दुनिया से जिस दिन भी असाधु को मिटाना हो उस दिन साधु को मिटाने की तैयारी चाहिए। वे परस्‍पर गुलामियां है।
ऐसा ख्‍याल में साफ आ जाए कि शक्‍ति तुलनात्‍मक है, शक्‍ति दूसरे पर निर्भर है। तो शक्‍ति कभी भी मुक्‍ति नहीं बन सकती है। मुक्‍ति का तो अर्थ यह है कि मैं बिलकुल अकेला रह जाऊं, मुझ पर कोई निर्भरता किसी के ऊपर मेरी निर्भरता न रह जाए। मैं अकेला ही परिपूर्ण आप्‍तकाम हो जाऊँ। मेरे भीतर ही सब कुछ हो जो मुझे चाहिए, मेरी चाह की पूर्ति कहीं भी बहार से न होती हो।
यह शक्‍ति से तो नहीं होगा, यह शांति से होगा। और शांति बिलकुल अलग बात है। शक्‍ति में दूसरे को दबाना है, दूसरे को जीतना है। शांति में किसी को दबाना नही, किसी को जीतना नहीं, अपने को भी दबाना नहीं, अपने को भी जीतना नहीं। शांति का अर्थ है कि मेरी जो ऊर्जा है, मैं जैसा हूं , मैं जो हूं, वहीं मेरा आनंद है। ऐसी प्रतीति में की कोई मांग नहीं है। मैं राज़ी हूं और प्रसन्‍न हूं और अनुगृहीत हूं। जो भी मैं हूं वहीं मेरा आनंद है। ऐसी प्रतीति में शक्‍ति की खोज तो समाप्‍त हो गई और दूसरे से कुछ लेना देना न रहा। दूसरे से कोई संबंध न रहा। यही संन्‍यास है। जब तक दूसरे से लेना-देना है जब तक दूसरे पर निर्भरता है, तब तक संसार है; वह निर्भरता किसी भी ढंग की हो।
ओशो
ताओ उपनिषाद, भाग—4
प्रवचन—79

Himmat karne waalon ki haar nahin hoti…… By Alok Srii





Lehron se dar kar nauka paar nahi hoti
himmat karne waalon ki haar nahi hoti
Nanhi cheenti jab daana lekar chalti hai
chadhti deewaron par sau baar fisalti hai
Mann ka vishwas ragon mein saahas banta hai
chadh kar girna, gir kar chadhna na akharta hai
Akhir uski mehnat bekar nahi hoti
koshish karne waalon ki haar nahi hoti
…
Dubkiyan sindhu mein gota khor lagaata hai
ja ja kar khaali haath laut aata hai
Milte na sahaj hi moti paani mein
badta doogna utsaah issi hairaani mein
Mutthi uski khaali har baar nahi hoti
himmat karne waalon ki haar nahi hoti…

Asafalta ek chunauti hai sweekar karo
kya kami reh gayi dekho aur sudhaar karo
Jab tak na safal ho neend chain ki tyago tum
sangharshon ka maidaan chhodh mat bhago tum
Kuch kiye bina he jai jai kaar nahi hoti
himmat karne waalon ki haar nahi ho
( Harivanshrai Bachchan)

Kayastha Surnames By Alok Srii


The Kayastha Community in India is spread thin into various states. The easiest identification is the last (surname) name. 


North India  (UP, Delhi)
Srivastava, Mathur, Saxena, Bhatnagar, Nigam, Asthana, Kulshreshtha, Gaur, Ambastha, Karna, Suradhwaja, Balmiki. (Last two are rarely found)


Bengal
:
Sen, Kar, Das, Palit, Saha, Dutt/Dutta, Bose, Ghosh, Pal, Dey. Ray, Sarkar, Chudhry, Nag, Som, Mullick, Majumdar, Munshi, Roy, Chandra, Guha, Vaidya, Nandy, Nandan, Sinha, Rakshit, Ankur, Nath, Biswas, Dhar, Bhadra, Sarbhan, Varman, Bhava, Mitra, Gupta, Kundu, Bhadradhar, Vishwasu, Dev, Adhikari, Patwari.
Orissa:Patnaik, Kanungo, Das, Bihiyar, Mohanti, Naidu, Pataskar.
Assam
:Barva, Chakravarty, Baid, Mahanti.
Madhya Pradesh:Srivastava(also Khare), Saxena, Gaur, Asthana, Khare.
Gujarat:Chandraseni Kayastha Prabhu, Mehta, Vallabhji, Balmiki, Surajdhwaj, Vallabhi.
South India:Mudaliar, Naidu, Pillai, Reddy, Bal, Karnik, Raman, Rao, Menon, Nair, Nayyar, Raju.
Goa, Daman, Diu:Davane, Keelen, Pathare.
Sindh Province:Alim, Fazil, Qamil, Advani.



Some ALS commonly used by Saxena – Johry, Hajela, Adholia, Raizada, Kodesia, Kanungo, Bartariya, Bisaria, Pradhan, Kamthania, Darbari, Rawat, Saharia, Dalela, Sonreksha, Kamojia, Agochia, Sinha, Moria, Johri
ALS commonly used by Mathurs are – Saharia, Kataria, Kakrania, Dewariya, Dilwariya, Tawakaley, Rajauria, Nag, Galgotia, Sarwaria, Andley(Endlay), Ranoria.
Bhatnagar’s main ALS are – Dasania, Bhatania, Kuchania, Gujaria, Bahliwal, Mahiwal, Sambhalwed, Barsania, Kanmaujia, etc (Total ALS are 84).
Nigams have the following prominent ALS – Kanungo, Akbarpur, Akbarabadi, Kanungo ghatampuri, Chaudhry, Phaphund, Kanungo badha, Kanungo jaipur, Munshi ghatampuri, etc.
Shrivastavas common ALS are– Verma, Sinha, Aghori, Paday, Pandia, Raizada, Kanungo, Jagdhari, Pradhan, Beohar, Raja Surajpura, Tandwa, Vaidya, Barwaria, Choudhary, Raja Sandeela, Deogaon. It may be seen that some ALS are been usaed b more than sub-sects of Kayasthas- Verma, Sinha, Kanungo, Raizada,  Choudhary. Now a days Sinhas or Vermas are found in other castes also.


Bihar
:
Srivastava, Ambashtha, Karna, Mathur, Bhatnagar. Other surnames/ALS used are – Sinha, Pandeya, Pandia, Kanth, Das, Sahay, Samaiyar Gayasen, Verma etc.
Punjab:Govil, Lahiri, Hajela, Raizada, Vidyarthi, Choudhary, Johari, Rawat, Bisaria, Sinha, Nagpal, Gotriy Kayastha, Kashyap, Bakshi, Dutta.
Rajasthan:Gaur, Mathur, Pacholi, Srivastava Guttu, Nandan, Sarbhan, Phuttu, Mavekadanvas, Sambhare, Bhatnagar, Shastri, Prasad.
Tamilnadu:Tamil Canara, Kayastha, Naydu, Pilley, Menon.

Andhra Pradesh:Telugu Kayasha, Naidu
(Note: In Hyderabad, Kayasthas are in abundance and they are Mathurs, Srivastava, Nigams, Saxenas, etc as in North India. They are all Urdu speaking)
Maharashtra:Chandra Seniya Kayastha Prabhu(CKP) surnames used are – Thackeray, Pathare, Pathekar, Karkhanis, Pharnis, Polanis, Vanis, Hazirnarsis, Mokasi, Chitnavis, Kotnis, Chitre, Gupte, Mathrey, Deshpande, Karore, Donde, Tamhane, Dighe, Sule, Raje, Sangle, Mohite, Tungare, Kulkarni, Shreedh, Pradhan, Jaywant, Wamanraje, Pharnase, Apte, Khyadya, Gadkari, Trivakraje, Adhikari, Samarth, Dalvi, Deshmukh, Chowil, Nadkar, Dawalkar, Sowankar, Kulawkar, Otarkar, Kharulkar, Kivalkar, Medhekar, Khadelkar, etc.

चित्रगुप्त पूजा कथा By Alok Srii


चित्रगुप्त पूजा विधि (Chitragupta Pooja Vidhi)

भगवान चित्रगुप्त जी के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और जल है. ये कुशल लेखक हैं और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के अनुसार न्याय मिलती है. कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान चित्रगुप्त और यमराज की मूर्ति स्थापित करके अथवा उनकी तस्वीर रखकर श्रद्धा पूर्वक सभी प्रकार से फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर एवं भांति भांति के पकवान, मिष्टान एवं नैवेद्य सहित इनकी पूजा करें. और फिर जाने अनजाने हुए अपराधों के लिए इनसे क्षमा याचना करें. यमराज औ
र चित्रगुप्त की पूजा एवं उनसे अपने बुरे कर्मों के लिए क्षमा मांगने से नरक का फल भोगना नहीं पड़ता है. इस संदर्भ में एक कथा का यहां उल्लेखनीय है.
चित्रगुप्त पूजा व्रत कथा (Chitragupta Pooja Vrat katha)
सराष्ट्र में एक राजा हुए जिनका नाम सदास था. राजा अधर्मी और पाप कर्म करने वाला था. इस राजा ने कभी को पुण्य का काम नहीं किया था. एक बार शिकार खेलते समय जंगल में भटक गया. वहां उन्हें एक ब्रह्मण दिखा जो पूजा कर रहे थे. राजा उत्सुकतावश ब्रह्ममण के समीप गया और उनसे पूछा कि यहां आप किनकी पूजा कर रहे हैं. ब्रह्मण ने कहा आज कार्तिक शुक्ल द्वितीया है इस दिन मैं यमराज और चित्रगुप्त महाराज की पूजा कर रहा हूं. इनकी पूजा नरक से मुक्ति प्रदान करने वाली है. राजा ने तब पूजा का विधान पूछकर वहीं चित्रगुप्त और यमराज की पूजा की.
काल की गति से एक दिन यमदूत राजा के प्राण लेने आ गये. दूत राजा की आत्मा को जंजीरों में बांधकर घसीटते हुए ले गये. लहुलुहान राजा यमराज के दरबार में जब पहुंचा तब चित्रगुप्त ने राजा के कर्मों की पुस्तिका खोली और कहा कि हे यमराज यूं तो यह राजा बड़ा ही पापी है इसने सदा पाप कर्म ही किए हैं परंतु इसने कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को हमारा और आपका व्रत पूजन किया है अत: इसके पाप कट गये हैं और अब इसे धर्मानुसार नरक नहीं भेजा जा सकता. इस प्रकार राजा को नरक से मुक्ति मिल गयी.
|| चित्रगुप्त चालिसा ||


कार्तिक शुक्ल दिनांक दो, श्रद्धा सौरभ मान,
अक्षर जीवी जनकरें, चित्रगुप्त का ध्यान  ||ज्ञानी वीर गहीरमन, मंद मंद मुस्कान,
निर्णय लिखते कर्म का, चित्रगुप्त का ध्यान ||

ब्रह्मा पुत्र नमामि नमामि, चित्रगुप्त अक्षर कुल स्वामी ||
अक्षरदायक ज्ञान विमलकर, न्यायतुलापति नीर-छीर धर ||
हे विश्रामहीन जनदेवता, जन्म-मृत्यु के अधिनेवता ||
हे अंकुश सभ्यता सृष्टि के, धर्म नीति संगरक्षक गति के ||
चले आपसे यह जग सुंदर, है नैयायिक दृष्टि समंदर ||

हे संदेश मित्र दर्शन के, हे आदर्श परिश्रम वन के ||
हे यममित्र पुराण प्रतिष्ठित, हे विधिदाता जन-जन पूजित ||
हे महानकर्मा मन मौनम, चिंतनशील अशांति प्रशमनम ||
हे प्रातः प्राची नव दर्शन, अरुणपूर्व रक्तिम आवर्तन ||
हे कायस्थ प्रथम हो परिघन, विष्णु हृद्‌य के रोमकुसुमघन ||

हे एकांग जनन श्रुति हंता, हे सर्वांग प्रभूत नियंता ||
ब्रह्म समाधि योगमाया से, तुम जन्मे पूरी काया से ||
लंबी भुजा साँवले रंग के, सुंदर और विचित्र अंग के ||
चक्राकृत गोला मुखमंडल, नेत्र कमलवत ग्रीवा शंखल ||
अति तेजस्वी स्थिर द्रष्टा, पृथ्वी पर सेवाफल स्रष्टा ||

तुम ही ब्रह्मा-विष्णु-रुद्र हो, ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य-शुद्र हो ||
चित्रित चारु सुवर्ण सिंहासन, बैठे किये सृष्टि पे शासन ||
कलम तथा करवाल हाथ मे,  खड़िया स्याही लिए साथ में ||
कृत्याकृत्य विचारक जन हो, अर्पित भूषण और वसन हो ||
तीर्थ अनेक तोय अभिमंत्रित, दुर्वा-चंदन अर्घ्य सुगंधित ||

गम-गम कुमकुम रोली चंदन, हे कायस्थ सुगंधित अर्चन ||
पुष्प-प्रदीप धूप गुग्गुल से, जौ-तिल समिधा उत्तम कुल के ||
सेवा करूँ अनेको बरसो, तुम्हें चढाँऊ पीली सरसों ||
बुक्का हल्दी नागवल्लि दल, दूध-दहि-घृत मधु पुंगिफल ||
ऋतुफल केसर और मिठाई, कलमदान नूतन रोशनाई ||

जलपूरित नव कलश सजा कर, भेरि शंख मृदंग बजाकर ||
जो कोई प्रभु तुमको पूजे, उसकी जय-जय घर-घर गुंजे ||
तुमने श्रम संदेश दिया है, सेवा का सम्मान किया है ||
श्रम से हो सकते हम देवता, ये बतलाये हो श्रमदेवता ||
तुमको पूजे सब मिल जाये, यह जग स्वर्ग सदृश्य खिल जाए ||

निंदा और घमंड निझाये, उत्तम वृत्ति-फसल लहराये ||
हे यथार्थ आदर्श प्रयोगी, ज्ञान-कर्म के अद्‌भुत योगी ||
मुझको नाथ शरण मे लीजे, और पथिक सत्पथ का कीजे ||
चित्रगुप्त कर्मठता दिजे, मुझको वचन बध्दता दीजे ||
कुंठित मन अज्ञान सतावे, स्वाद और सुखभोग रुलावे ||

आलस में उत्थान रुका है, साहस का अभियान रुका है ||
मैं बैठा किस्मत पे रोऊ, जो पाया उसको भी खोऊ ||
शब्द-शब्द का अर्थ मांगते, भू पर स्वर्ग तदर्थ माँगते ||
आशीर्वाद आपका चाहू, मैं चरणो की सेवा चाहू ||
सौ-सौ अर्चन सौ-सौ पूजन, सौ-सौ वंदन और निवेदन ||

बार बार वर मांगता, हाथ जोड़ श्रीमान ||
प्राणी प्राणी देवता, धरती स्वर्ग समान |


चित्रगुप्त  चालीसा  :-
|| दोहा ||
सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगदीश ।।
 करो कृपा करिवर वदन, जो सरशुती सहाय।चित्रगुप्त जस विमलयश, वंदन गुरूपद लाय ।।
|| चौपाई ||
जय चित्रगुप्त ज्ञान रत्नाकर । जय यमेश दिगंत उजागर ।।
अज सहाय अवतरेउ गुसांई । कीन्हेउ काज ब्रम्ह कीनाई ।।
श्रृष्टि सृजनहित अजमन जांचा । भांति-भांति के जीवन राचा ।।
अज की रचना मानव संदर । मानव मति अज होइ निरूत्तर ।।
भए प्रकट चित्रगुप्त सहाई । धर्माधर्म गुण ज्ञान कराई ।।
राचेउ धरम धरम जग मांही । धर्म अवतार लेत तुम पांही ।।
अहम विवेकइ तुमहि विधाता । निज सत्ता पा करहिं कुघाता ।।
श्रष्टि संतुलन के तुम स्वामी । त्रय देवन कर शक्ति समानी ।।
पाप मृत्यु जग में तुम लाए । भयका भूत सकल जग छाए ।।
महाकाल के तुम हो साक्षी । ब्रम्हउ मरन न जान मीनाक्षी ।।
धर्म कृष्ण तुम जग उपजायो । कर्म क्षेत्र गुण ज्ञान करायो ।।
राम धर्म हित जग पगु धारे । मानवगुण सदगुण अति प्यारे ।।
विष्णु चक्र पर तुमहि विराजें । पालन धर्म करम शुचि साजे ।।
महादेव के तुम त्रय लोचन । प्रेरकशिव अस ताण्डव नर्तन ।।
सावित्री पर कृपा निराली । विद्यानिधि माॅं सब जग आली ।।
रमा भाल पर कर अति दाया । श्रीनिधि अगम अकूत अगाया ।।
ऊमा विच शक्ति शुचि राच्यो । जाकेबिन शिव शव जग बाच्यो ।।
गुरू बृहस्पति सुर पति नाथा । जाके कर्म गहइ तव हाथा ।।
रावण कंस सकल मतवारे । तव प्रताप सब सरग सिधारे ।।
प्रथम् पूज्य गणपति महदेवा । सोउ करत तुम्हारी सेवा ।।
रिद्धि सिद्धि पाय द्वैनारी । विघ्न हरण शुभ काज संवारी ।।
व्यास चहइ रच वेद पुराना । गणपति लिपिबध हितमन ठाना ।।
पोथी मसि शुचि लेखनी दीन्हा । असवर देय जगत कृत कीन्हा ।।
लेखनि मसि सह कागद कोरा । तव प्रताप अजु जगत मझोरा ।।
विद्या विनय पराक्रम भारी । तुम आधार जगत आभारी ।।
द्वादस पूत जगत अस लाए । राशी चक्र आधार सुहाए ।।
जस पूता तस राशि रचाना । ज्योतिष केतुम जनक महाना ।।
तिथी लगन होरा दिग्दर्शन । चारि अष्ट चित्रांश सुदर्शन ।।
राशी नखत जो जातक धारे । धरम करम फल तुमहि अधारे।।
राम कृष्ण गुरूवर गृह जाई । प्रथम गुरू महिमा गुण गाई ।।
श्री गणेश तव बंदन कीना । कर्म अकर्म तुमहि आधीना ।।
देववृत जप तप वृत कीन्हा । इच्छा मृत्यु परम वर दीन्हा ।।
धर्महीन सौदास कुराजा । तप तुम्हार बैकुण्ठ विराजा ।।
हरि पद दीन्ह धर्म हरि नामा । कायथ परिजन परम पितामा ।।
शुर शुयशमा बन जामाता । क्षत्रिय विप्र सकल आदाता ।।
जय जय चित्रगुप्त गुसांई । गुरूवर गुरू पद पाय सहाई ।।
जो शत पाठ करइ चालीसा । जन्ममरण दुःख कटइ कलेसा ।।
विनय करैं कुलदीप शुवेशा । राख पिता सम नेह हमेशा ।।
|| दोहा ||
ज्ञान कलम, मसि सरस्वती, अंबर है मसिपात्र।कालचक्र की पुस्तिका, सदा रखे दंडास्त्र।।
 पाप पुन्य लेखा करन, धार्यो चित्र स्वरूप।श्रृष्टिसंतुलन स्वामीसदा, सरग नरक कर भूप।।


Chitragupta aarati

श्री चित्रगुप्त जी की आरती
जय चित्रगुप्त यमेश तव, शरणागतम शरणागतम।
जय पूज्य पद पद्मेश तव, शरणागतम शरणागतम।।

जय देव देव दयानिधे, जय दीनबन्धु कृपानिधे।
कर्मेश तव धर्मेश तव, शरणागतम शरणागतम।।

जय चित्र अवतारी प्रभो, जय लेखनी धारी विभो।
जय श्याम तन चित्रेश तव, शरणागतम शरणागतम।।

पुरुषादि भगवत अंश जय, कायस्थ कुल अवतंश जय।
जय शक्ति बुद्धि विशेष तव, शरणागतम शरणागतम।।

जय विज्ञ मंत्री धर्म के, ज्ञाता शुभाशुभ कर्म के।
जय शांतिमय न्यायेश तव, शरणागतम शरणागतम।।

तव नाथ नाम प्रताप से, छुट जायें भय त्रय ताप से।
हों दूर सर्व क्लेश तव, शरणागतम शरणागतम।।

हों दीन अनुरागी हरि, चाहे दया दृष्टि तेरी।
कीजै कृपा करुणेश तव, शरणागतम शरणागतम।।
---

आइये मिलकर कुछ करे By Alok Sri


यह खुसी की बात है की कायस्थ परिवार ग्लोबल स्थर पर इतनी संख्या में सामने है यह परिवार के लिए सुभ संकेत है ! सभी को बांध पाना आसान नहीं होता है अतः सभी पर दबाब डालना उचित नहीं है की वह एक जगह पर रहे ! आप जहाँ रहें परिवार के लिए एक बार सोचे और संभव हो तो उसके लिए अपना योगदान भी देने का प्रयास भी करे ! कायस्थ परिवार को आज एक ऐसे  संघ   की जरुरत है जो हमें बुनियादी स्थर से ऊपर ले जाका सके तथा हमारी एक पहचान बनाये ! 
आज हम कामयाब जरुर है लेकिन परदे के पीछे जिसके वजह  से जो आमिर है वह खुश है लेकिन जो गरीब है वह आज भी संघर्ष कर रहा है !उसका जीविकापार्जन बहुत ही मुस्किल है और वह समाज में अलग थलग  सा पड़ा है  जिसकी मदद करने वाला कोई नहीं है ! 
आप और हम मिलकर कोई ऐसा रास्ता खोजे जिससे हमारा परिवार बुलंदियों पर जा सके तथा सभी एक सामान जीवन जी सके ! आइये मिलकर कुछ करे ! 


आप सभी को धन्यवाद